जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और डॉलर के दाम में गिरावट के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई जिसके कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 24 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और डॉलर के दाम में गिरावट के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई जिसके कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाली दबाव के कारण रुपये का लाभ सिमट गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 14 पैसे की तेजी के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.88 के उच्चस्तर और 82.09 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.06 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर रहने से सोमवार को रुपये में मजबूती आई लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के रुख ने रुपये में तेजी को सीमित कर दिया।

चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और मजबूत स्थानीय शेयर बाजार के कारण रुपये में सकारात्मक रुख के साथ व्यापार होगा। वृहद आर्थिक आंकड़ों के काफी हद तक कमजोर बने रहने के कारण डॉलर कमजोर बना रह सकता है, जिससे मंदी पर चिंता बढ़ रही है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत घटकर 101.47 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 401.04 अंक की तेजी के साथ 60,056.10 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 412.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें