जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की बढ़त के साथ 85.08 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.08 पर पहुंच गया।

मुंबई, 25 अप्रैल रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.08 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह से इसे बल मिला। अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते से भारत की रणनीतिक बढ़त और बढ़ेगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.17 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 85.19 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि फिर वापसी करता हुआ 85.08 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा जो पिछले बंद भाव से 25 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.33 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.75 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत चढ़कर 66.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 73.22 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,728.21 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 32.85 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 24,213.85 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,250.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड