जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कमजोर डॉलर इंडेक्स तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 19 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कमजोर डॉलर इंडेक्स तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपये में तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक साख निर्धारक एजेंसी ‘मूडीज’ द्वारा अमेरिकी निवेश श्रेणी रेटिंग को कम आंके जाने के बाद वैश्विक निवेशकों द्वारा सतर्कता का रुख बरते जाने से डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.43 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85.35 के उच्चस्तर और 85.61 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के अंत में रुपया 85.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 85.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में लगातार कमजोरी और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के बीच रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’ उन्होंने कहा कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार ने भी तेज उछाल पर अंकुश लगा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत के 85.10 से 85.65 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.22 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 271.17 अंक की गिरावट के साथ 82,059.42 अंक पर, जबकि निफ्टी 75.35 अंक के नुकसान के साथ 24,944.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8,831.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त