जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की निकासी और विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सपाट स्तर पर 82.85 पर कारोबार किया।

मुंबई, 23 फरवरी विदेशी कोषों की निकासी और विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सपाट स्तर पर 82.85 पर कारोबार किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू बाजार और कमजोर अमेरिकी मुद्रा ने हालांकि स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.85 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.85 पर ही बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.85 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,410.05 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia vs Zimbabwe, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe 3rd ODI Match Toss Winner Prediction: हरारे में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगा बारिश का दौर, IMD ने पुणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया 'येलो अलर्ट'; चेक करें चेतावनी वाले जिले