जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे दिन भी गिरावट, 23 पैसे टूटकर 74.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच डालर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 23 पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, एक जुलाई प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डॉलर में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच डालर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 23 पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.55 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया कमजोरी के रुख के साथ 74.37 पर खुला। पिछले सत्र में विनिमय दर 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान इसमें 74.34 से 74.63 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 74.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में 36 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.47 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 164.11 अंक की गिरावट के साथ 52,318.60 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.96 प्रतिशत बढ़कर 75.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे

और उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 1,646.66 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\