जरुरी जानकारी | रुपये में आठवें दिन भी गिरावट 76 पैसे टूटकर 74.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में बृहस्पतिवार को यानी आठवें कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दर बढ़ाये जाने का संकेत देने से विदेशों में डॉलर में मजबूती रही। इससे बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।

मुंबई, 17 जून रुपये में बृहस्पतिवार को यानी आठवें कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दर बढ़ाये जाने का संकेत देने से विदेशों में डॉलर में मजबूती रही। इससे बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.65 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई तथा अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 76 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ प्रति डालर 74.08 पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 73.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 73.57 के उच्च स्तर और 74.08 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई।

बृहस्पतिवार तक के पिछले आठ कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 128 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91.67 हो गया।

शेरखान बाय बीएनपी परिबास के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट रही। इसके साथ ही वैश्विश्क बाजारों में जोखिम से बचने और आर्थिक मोर्चे पर निराशाजनक आंकड़ों से रुपये पर दबाव रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने बाजार को यह संकेत देकर चकित कर दिया कि वह उम्मीद से पहले दर में वृद्धि कर सकता है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक केन्द्रीय बैंक अपनी मानक दर को जो कि इस समय शून्य के करीब है 2023 के अंत तक बढ़ाकर 0.6 प्रतिशत तक ले जा सकता है। ’’

कोविड की दूसरी लहर को देखते हुये बाजार भागीदारों का मानना है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की उम्मीदों को झटका लगा है। ऐसे में डालर के मुकाबले रुपया 73.25 से लेकर 74.15 रुपये प्रति डालर के दायरे में रह सकता है।

ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

इस बीच बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजारों में शुद्ध बिकवाल रहे। इस दौरान उन्होंने 870.29 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर