जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 84.94 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को तीन पैसे टूटकर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

मुंबई, 18 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को तीन पैसे टूटकर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों तथा विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग और घरेलू बाजारों में सुस्त रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.92 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 84.95 प्रति डॉलर तक आ गया था। अंत में यह तीन पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को 84.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,409.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड