जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 82.59 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे कमजोर होकर 82.59 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी होने से रुपये में यह गिरावट आई।

मुंबई, 21 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे कमजोर होकर 82.59 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी होने से रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बाजारों में तेजी का रुख भी निवेशकों की चिंता दूर कर पाने में विफल रहा। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बुधवार को घोषित किये जाने वाले ब्याज दर वृद्धि के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.54 प्रति डॉलर पर मजबूती से खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.53 के उच्चस्तर और 82.70 के निचले स्तर पर भी रहा।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.56 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत गिरकर 103.09 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 445.73 अंक की बढ़त के साथ 58,074.68 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,454.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स