जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 74.15 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार चढ़ाव भरे कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले सोमवार को रुपया सात पैसे घटकर 74.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में भी डालर के मुकाबले गिरावट रही।

मुंबई, नौ नवंबर उतार चढ़ाव भरे कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले सोमवार को रुपया सात पैसे घटकर 74.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में भी डालर के मुकाबले गिरावट रही।

रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त को कारोबार समाप्त होने तक गंवा दिया। कच्चे तेल के ऊंचे दामों ने भारतीय मुद्रा पर दबाव बना दिया।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में भाव 73.95 रुपये प्रति डालर पर मजबूत खुला। कारोबार आगे बढ़ने के साथ यह और मजबूत होकर 73.83 तक पहुंच गया। लेकिन समाप्ति तक रुपये की यह मजबूती बरकरार नहीं रह सकी और अंत में विनिमय दर 74.15 रुपये प्रति डालर रही। पिछले दिन के मुकाबले यह भाव सात पैसे नीचे रहा।

इससे पिछले कारोबार सत्र शुक्रवार को रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 74.08 प्रति डालर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि इक्विटी बाजार में रिकार्ड खरीदारी के बावजूद रुपये में गिरावट रही। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से एशिया और अन्य बाजारों में विदेशी मुद्रा बाजार में धारणा प्रतिकूल हो गई।

अमेरिकी डालर की दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 92.35 अंक पर पहुंच गया।

वहीं ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा 2.15 प्रतिशत बढ़कर 40.30 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अयर ने कहा कि घरेलू बाजार में प्रवाह बढ़ने और कमजोर डालर से अगले कुछ दिन के दौरान रुपये में हल्की मजबूती आ सकती है। रुपये की मजबूती को सीमित रखने के पीछे केवल यही तथ्य हो सकता है कि रिजर्व बैंक बाजार में विदशी पूंजी प्रवाह को समेटने के लिये उतरता है कि नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड