जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट, डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 19 पैसे और टूटकर 73.09 पर आ गयी।

मुंबई, दो जून डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 19 पैसे और टूटकर 73.09 पर आ गयी।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 73.13 प्रति डॉलर पर खुला। मंगलवार को यह 72.90 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 73.04 से 73.30 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 19 पैसे की गिरावट के साथ 73.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विगत तीन कारोबारी सत्रों में रुपया 64 पैसे नीचे आ चुका है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को जारी होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे से पहले बाजार के प्रतिभागियों सतर्क रुख अपनाया।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 90.14 पर पहुंच गया।

बीएसई में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 85.40 अंक की गिरावट के साथ 51,849.48 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.12 प्रतिशत बढ़कर 71.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल