जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे टूटकर 83.37 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में दो सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में गिरावट का कारण वैश्विक बाजार में डॉलर का मजबूत होना और कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना है।

मुंबई, 30 नवंबर रुपये में दो सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये में गिरावट का कारण वैश्विक बाजार में डॉलर का मजबूत होना और कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल उत्पादक समूह ओपेक और सहयोगी देशों द्वारा वार्षिक उत्पादन लक्ष्य की घोषणा से पहले कच्चे तेल की कीमतें 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब थीं। इससे रुपया दबाव में रहा।

डॉलर में सुधार की वजह यह उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर नहीं बढ़ाएगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.31 पर मजबूती से खुला और दिन के कारोबार में यह 83.29 के ऊपरी तथा 83.41 के निचले स्तर तक पहुंचा।

कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 83.32 पर बंद हुआ था, जबकि मंगलवार को यह छह पैसे मजबूत हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपया कमजोर हुआ...क्योंकि पूंजी बाजार में कुछ एफआईआई की बिकवाली के बीच डॉलर सूचकांक में मजबूती देखी गई। जुलाई-सितंबर के लिए डॉलर सूचकांक में वृद्धि, उम्मीद से बेहतर अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों के बाद हुई। यह सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि का संकेत देती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार का ध्यान शाम को जारी होने वाले बेरोजगारी के आंकड़े और लंबित आवास बिक्री आंकड़े पर केंद्रित हो गया है। बेरोजगारी के अधिक दावों के कारण डॉलर के कमजोर रहने की उम्मीद है। रुपये की सीमा 83.20-83.50 के बीच अनुमानित है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत बढ़कर 103.20 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत बढ़कर 83.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 86.53 अंक बढ़कर 66,988.44 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 8,147.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी