जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 73.36 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई मुद्राओं में कमजोरी के रुख तथा घरेलू बाजारों से धन निकासी के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई तथा भारतीय मुद्रा अमेरिकी डालर के मुकाबले पांच पैसे घटकर 73.36 रुपये पर बंद हुई।

मुंबई, 15 अक्टूबर एशियाई मुद्राओं में कमजोरी के रुख तथा घरेलू बाजारों से धन निकासी के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई तथा भारतीय मुद्रा अमेरिकी डालर के मुकाबले पांच पैसे घटकर 73.36 रुपये पर बंद हुई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि इसके अतिरिक्त, आयातकों की महीने के मध्य की डॉलर मांग आने से भी रुपये पर दबाव बढ़ गया।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया/स्थिरता का रुख लिए खुला लेकिन कारोबार की प्रगति के साथ इसमें उतार चढ़ाव शुरु हो गया। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर 73.22 रुपये के दिन के उच्च स्तर और 73.41 के निम्न स्तर के दायरे में घट-बढ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.36 प्रति डॉलर पर बंद हुई। बुधवार को बंद भाव 73.31 रुपये प्रति डॉलर था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 604.07 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.69 अंक हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड ईंधन की कीमत 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.77 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें