जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

मुंबई, 19 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.37 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.38 रुपये पर खुला तथा कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले महज दो पैसे की गिरावट के साथ 73.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश पर लगातार हमलावर हैं चिराग पासवान, कर रहे है सवालों की बौछार, ट्वीट देख JDU कार्यकर्ताओं को आ सकता है गुस्सा.

शुक्रवार को रुपया 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 73.35 और नीचे में 73.42 प्रति डॉलर तक गया।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले, कुल संख्या 13,348 हुयी.

छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.52 रह गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.44 प्रतिशत घटकर 42.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\