जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.01 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों द्वारा जोखिम वाली परिसंपत्तियों से दूरी बनाये रखने और घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार सितंबर निवेशकों द्वारा जोखिम वाली परिसंपत्तियों से दूरी बनाये रखने और घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये के नुकसान पर कुछ अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.96 प्रति डॉलर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.95 से 84.02 प्रति डॉलर के दायरे में इसमें घट-बढ़ हुई। दिन के अधिकांश समय में रुपये में 83.95-83.97 प्रति डॉलर के दायरे में उतार-चढ़ाव आया। अंत में रुपया 84.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर 83.98 से तीन पैसे की गिरावट है।

भारतीय मुद्रा ने पांच अगस्त को अपना निम्नतम बंद स्तर 84.09 प्रति डॉलर छुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजार और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने रुपये पर दबाव डाला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एफआईआई प्रवाह ने गिरावट को कम किया। भारत का सेवा पीएमआई अगस्त में 60.9 हो गया, जबकि पूर्वानुमान 60.4 था और जुलाई में यह 60.3 था।’’

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 202.80 अंक गिरकर 82,352.64 अंक पर और निफ्टी 81.15 अंक गिरकर 25,198.70 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत घटकर 101.65 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.41 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 975.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें