जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 84.47 प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 84.47 प्रति डॉलर पर आ गया।

मुंबई, 28 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 84.47 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.45 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.47 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.40 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.22 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 7.78 करोड़ रुपये का निवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\