जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 75.35 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 18 अक्टूबर प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरू में स्थिर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 75.24 से 75.38 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की हानि के साथ 75.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 75.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को ‘दशहरा’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 94.12 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रच्चे तेल का दाम 1.11 प्रतिशत बढ़कर 85.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 459.59 अंक की तेजी के साथ 61,765.59 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में मजबूत बढ़त को नजरअंदाज करते हुए रुपये की सप्ताह में कमजोर शुरुआत हुई, क्योंकि व्यापारियों ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी ट्रेजरी आय को अधिक महत्व दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी