जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 85.19 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 85.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये को जो समर्थन मिल रहा था, उसे निवेशकों की डॉलर लिवाली ने बेअसर कर दिया।

मुंबई, 22 अप्रैल सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 85.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये को जो समर्थन मिल रहा था, उसे निवेशकों की डॉलर लिवाली ने बेअसर कर दिया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये को सहारा मिला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

इसके अलावा, शुल्क और अमेरिकी मौद्रिक नीति से आर्थिक प्रतिकूलताओं को लेकर चिंता बनी हुई है, जिससे मांग में कमी आ सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.11 पर खुला और डॉलर के मुकाबले दिन के उच्चतम स्तर 85.07 और निम्नतम स्तर 85.23 के बीच घूमने के बाद कारोबार के अंत में 85.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की गिरावट है। जबकि इसके पिछले पांच लगातार सत्रों में रुपये में तेजी रही थी।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे बढ़कर 85.15 पर बंद हुआ था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारतीय मुद्रा ने नौ अप्रैल को डॉलर के मुकाबले 86.68 के बंद स्तर से 155 पैसे की बढ़त दर्ज की है।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि और ताजा एफआईआई निवेश प्रवाह के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में समग्र कमजोरी रुपये को और बढ़ावा दे सकती है। हालांकि, आयातकों द्वारा डॉलर की खरीद तेज बढ़त को रोक सकती है। डॉलर - रुपया हाजिर कीमत 84.80 से 85.30 के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला- डॉलर इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.35 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.52 प्रतिशत बढ़कर 67.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 187.09 अंक चढ़कर 79,595.59 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41.70 अंक बढ़कर 24,167.25 अंक पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,290.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू