जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर आ गया।

मुंबई, नौ फरवरी अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी कोषों के प्रवाह ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.96 प्रति डॉलर पर सपटा खुला। इसके बाद फिसलकर 83.01 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.19 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट