जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 79.88 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया मंगलवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 79.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 अगस्त विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपया मंगलवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 79.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.85 पर खुला। इसने दिन के कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 79.81 के ऊपरी और 79.90 के निचले स्तर को देखा।

रुपया कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे टूटकर 79.88 पर बंद हुआ।

पिछले सत्र में रुपया 79.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक की टिप्पणियां काफी तीखी रही हैं, जिसके बाद डॉलर की चाल में तेजी आई।’’

उन्होंने कहा, ''डॉलर के मजबूत होने से यूरो में गिरावट हुई। ऊर्जा की बढ़ती लागत के कारण पाउंड तेजी से गिर गया... आने वाले वक्त में आर्थिक मंदी की आशंका तेज हो गई।’’

सोमैया ने आगे कहा कि अब अमेरिका से प्रारंभिक विनिर्माण पीएमआई के आंकड़ों पर नजर रहेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि रुपया डॉलर के मुकाबले 79.40 और 80.05 के दायरे में रहेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 109.07 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.53 प्रतिशत बढ़कर 97.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 453.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान