जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.78 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले बाजार प्रतिभागियों ने सतर्कता बरती।

मुंबई, 12 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले बाजार प्रतिभागियों ने सतर्कता बरती।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण भारतीय रुपये में मामूली गिरावट आई। हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजारों और पिछले तीन सत्रों में निरंतर विदेशी कोषों के प्रवाह ने रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.74 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 82.74 प्रति डॉलर के निचले स्तर और 82.72 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 82.78 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.85 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि डॉलर में सुधार और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों पर चिंता के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दे सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी भारत के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। बाजार प्रतिभागी अमेरिका से मुद्रास्फीति और बजट घाटे के आंकड़ों से पहले सतर्क रह सकते हैं।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 165.32 अंक की तेजी के साथ 73,667.96 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 4,212.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\