जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

मुंबई, 16 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू मुद्रा की धरणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.92 से 83.12 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के साथ 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 82.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये में यह लगातार नौंवे दिन की तेजी थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई। ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये पर भारी दबाव रहा। हालांकि, अनुकूल वृहद आर्थिक आंकड़ों ने रुपये की भारी गिरावट पर अंकुश लगा दिया।’’

इस बीच, लाल सागर मार्ग के माध्यम से वैश्विक व्यापार में व्यवधान पर चिंता के बीच सुरक्षित-संरक्षित मांग के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई।

चौधरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के कारण रुपये के थोड़ा नकारात्मक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.95 पर रहा।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 199.17 अंक की गिरावट के साथ 73,128.77 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 656.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा कि रुपये में गिरावट ‘‘डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी’’ और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से प्रभावित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी