जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की टूटकर 76.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट दर्शाता 76.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 12 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट दर्शाता 76.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मुद्रास्फीति के आंकड़े आने से पहले कारोबारियों ने सतर्कता का रुख अपनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.05 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.97 के उच्चतम स्तर तक गया और 76.17 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया मामूली तेजी के साथ 75.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.10 पर कारोबार कर रहा था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव देखा गया। डॉलर दो साल के उच्चस्तर के आसपास मंडरा रहा है, जो अधिक अमेरिकी ट्रेजरी आय के कारण है। डॉलर को फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख से फायदा मिला है जिसने अपनी मार्च की बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंक (चौथाई प्रतिशत) की वृद्धि की है और आगे वह इस वृद्धि को जारी रखने के लिए तैयार है।

वहीं, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 388.20 अंक घटकर 58,576.37 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 3.17 प्रतिशत बढ़कर 101.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी