जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.18 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों के नकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 25 अक्टूबर घरेलू बाजारों के नकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 83.18 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों के शेयरों में लिवाल रहने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर खुला। दिन में यह 83.08 से 83.19 के बीच कारोबार करने के बाद 83.18 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट है।
सोमवार को रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर बाजार बंद थे।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.48 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 252.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)