जरुरी जानकारी | रूपया 19 पैसे टूटकर 79.64 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 18 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.60 से 79.71 के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की गिरावट दर्शाता 79.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 79.45 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा सामने आने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी देखी गई।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 106.68 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत बढ़कर 95.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 37.87 अंक की तेजी के साथ 60,298 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,347.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\