जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटकर 79.97 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 79.97 (अस्थायी) रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह थोड़े समय के लिए 80 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक निचले स्तर तक चला गया था।

मुंबई, 18 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 79.97 (अस्थायी) रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह थोड़े समय के लिए 80 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक निचले स्तर तक चला गया था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में गिरावट आने का कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और विदेशी पूंजी की बाजार से निर्बाध निकासी जारी रहना था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.76 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह गिरावट के साथ 80.00 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू गया। बाद में रुपये में थोड़ा सुधार आया और यह 15 पैसे की गिरावट के साथ 79.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 80 रुपये के स्तर के आसपास मंडराने के बाद कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की तेजी के साथ 79.82 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

बीएनपी परिबास बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में तेजी और डॉलर के कमजोर होने से रुपये में लाभ दर्ज हुआ। लेकिन दिन में कच्चे तेल कीमतों में आई तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एमआईआई) के बिकवाली दबाव के कारण रुपये में गिरावट आई। एफआईआई ने पूंजी बाजार से शुक्रवार को 1,649 करोड़ रुपये की निकासी की।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘... अगले कुछ सत्रों में डॉलर बनाम रुपये की हाजिर कीमत 79.20 रुपये से 80.80 रुपये के दायरे में रहने की संभावना है।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.50 प्रतिशत घटकर 107.52 अंक रह गया।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 760.37 अंक बढ़कर 54,521.15 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.06 प्रतिशत बढ़कर 103.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,649.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\