जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे टूटकर 77.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के बावजूद बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, दो जून स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के बावजूद बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 77.61 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.63 के निचले से लेकर 77.54 के उच्च स्तर के दायरे में रहने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ 21 पैसे की तेजी के साथ 77.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत घटकर 102.24 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 436.94 अंक की तेजी के साथ 55,818.11 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.27 प्रतिशत घटकर 113.65 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा और घरेलू शेयर बाजारों में मामूली तेजी के बावजूद उतार-चढ़ाव कम रहा। उम्मीद से कहीं बेहतर विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों के बाद डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हो गया।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,930.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू