जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 84.80 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर भारत के सैन्य हमलों के बाद सीमापार तनाव बढ़ने से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ने के कारण बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे लुढ़ककर 84.80 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, सात मई पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर भारत के सैन्य हमलों के बाद सीमापार तनाव बढ़ने से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ने के कारण बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे लुढ़ककर 84.80 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के, पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल है।

पहलगाम हमले के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सैन्य हमले किए गए। पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाए जाने और पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर हमला करने के बाद बुधवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.65 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 84.47 के दिन के उच्चतम स्तर और 84.93 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के अंत में रुपया 84.80 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद स्तर से 45 पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कमजोर डॉलर और सकारात्मक घरेलू और वैश्विक बाजारों के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। एफआईआई निवेश प्रवाह भी रुपये को समर्थन दे सकता है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, तेज उछाल को रोक सकती है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी एफओएमसी बैठक के नतीजों से पहले कारोबारी सतर्क रह सकते हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने की उम्मीद है। डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 84.40 से 85.10 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.46 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.42 प्रतिशत बढ़कर 62.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंतत: कारोबार का अंत सकारात्मक रुख के साथ हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 105.71 अंक बढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.80 अंक के लाभ के साथ 24,414.40 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एमआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 3,794.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी