जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे टूटकर 83.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अन्य प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 19 मार्च शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अन्य प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.94 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 83.05 के दिन के निचले स्तर और 82.93 के उच्चस्तर पर पहुंचा। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.03 पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बाजार अब अनुमान लगा रहा है कि फेडरल रिजर्व मार्च में ब्याज दरों में कटौती को रोक देगा, संभावित रूप से जून या जुलाई तक इसमें देरी हो सकती है। भावना में इस बदलाव ने डॉलर को मजबूत किया है, जिससे रुपये सहित अन्य मुद्राओं में सामान्य कमजोरी आई है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.66 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 736.37 अंक की गिरावट के साथ 72,012.05 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी