जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की टूटकर 84.10 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर घरेलू शेयर बाजार और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 84.10 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 11 अक्टूबर कमजोर घरेलू शेयर बाजार और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 84.10 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में स्थिति अस्थिर बनी हुई है और इससे अल्पावधि में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची तथा रुपया कमजोर रह सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.96 के दिन के उच्चस्तर और 84.10 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 12 पैसे की गिरावट के साथ 84.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 83.98 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘आठ अगस्त, 2024 से रुपये को 83.99 से नीचे की सीमा में रखने के बाद, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आखिरकार रुपये को 84 से नीचे कमजोर होने दिया, क्योंकि एफपीआई जो इक्विटी में बड़े विक्रेता के रूप में उभरे हैं, ने अपना पैसा देश से बाहर निकालने के लिए डॉलर खरीदना जारी रखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि रुपया अल्पावधि में 84.25 तक जाएगा।...ईरान, इज़राइल, लेबनान की खबरें भी अच्छी नहीं लगती हैं और इससे तेल मजबूत और रुपया कमजोर रह सकता है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 102.89 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत घटकर 78.95 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसक्स 230.05 अंक घटकर 81,381.36 अंक पर और एनएसई निफ्टी 34.20 अंक के नुकसान के साथ 24,964.25 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,162.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\