जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे टूटकर 83.02 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 83.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 19 मार्च शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 83.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा दुनिया की अन्य प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.94 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 83.05 के दिन के निचले स्तर और 82.93 के उच्चस्तर पर पहुंचा। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 83.02 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘बाजार अब अनुमान लगा रहा है कि फेडरज रिजर्व मार्च में ब्याज दरों में कटौती को रोक देगा, संभावित रूप से जून या जुलाई तक इसमें देरी हो सकती है। भावना में इस बदलाव ने डॉलर को मजबूत किया है, जिससे रुपये सहित अन्य मुद्राओं में सामान्य कमजोरी आई है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.66 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 736.37 अंक की गिरावट के साथ 72,012.05 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 2,051.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\