जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के चलते शुक्रवार को रुपया शुरुआती कोरोबार में आठ पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर आ गया।

मुंबई, 11 अगस्त अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के चलते शुक्रवार को रुपया शुरुआती कोरोबार में आठ पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर आ गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि घरेलू बाजार के कमजोर रुख और कच्चे तेल के दाम के 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने से रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया, हालांकि खाद्य पदार्थों की कीमतों से मुद्रास्फीति बढ़ने पर कड़ी नीति का संकेत दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.75 पर खुला और फिर 82.73 से 82.76 के दायरे में घूमा। इसके बाद 82.74 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 82.66 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 102.57 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत गिरकर 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी