जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे टूटकर 82.74 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की गिरावट के साथ 82.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, तीन अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को सात पैसे की गिरावट के साथ 82.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पूंजी निकासी जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये पर दबाव बड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.66 के उच्चस्तर तक गया तथा 82.81 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे गिरकर 82.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.67 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 102.68 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 83.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.10 अंक टूटकर 65,240.68 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 317.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज