जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चा तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर प्रतिकूल असर पड़ा।

मुंबई, 13 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चा तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर प्रतिकूल असर पड़ा।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि मुद्रास्फीति समेत अन्य वृहद आर्थिक आंकड़ों के बेहतर होने तथा डॉलर में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट को थामने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 81.32 पर खुला और दिन के कारोबार में यह 81.45 के निचले स्तर तक चला गया। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.30 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 102.18 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 84.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.15 अंक की तेजी के साथ 60,261.18 अंक पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों और डॉलर में व्यापक आधार पर कमजोरी के कारण भारतीय रुपये ने 11 नवंबर के बाद सबसे बड़ा साप्ताहिक लाभ दर्ज किया।

परमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जोखिम वाली परिसंपत्तियों में तेजी आई और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू