जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में नरमी तथा कच्चातेल कीमतों के बढ़ने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 7 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में नरमी तथा कच्चातेल कीमतों के बढ़ने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.63 के उच्चतम स्तर और 82.75 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 103.05 रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, घरेलू बाजारों में नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपये में गिरावट आई। केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के बीच अमेरिका और ब्रिटेन में अल्पकालिक बांड प्रतिफल बढ़ने से भी रुपये पर दबाव आया।

हालाँकि, अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी से तेज गिरावट पर अंकुश लगा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 505.19 अंक की गिरावट के साथ 65,280.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,641.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\