जरुरी जानकारी | रुपया 8 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 31 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी निवेश जारी रहने तथा कच्चे तेल कीमतों में भारी गिरावट की वजह से रुपये की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 के भाव पर कमजोर रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में 8 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.76 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर और 82.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.54 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.69 प्रतिशत घटकर 72.30 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 346.89 अंक की गिरावट के साथ 62,622.24 अंक रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 3,405.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी