जरुरी जानकारी | रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने के बीच रुपया नीचे आया।

मुंबई, आठ अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 79.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने के बीच रुपया नीचे आया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी आने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.50 के स्तर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 79.45 से 79.65 रुपये के दायरे में रहने के बाद अंत में 40 पैसे टूटकर 79.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को 79.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत घटकर 94.38 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.54 प्रतिशत घटकर 94.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 465.14 अंकों की तेजी के साथ 58,853.07 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,605.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\