जरुरी जानकारी | रुपया 39 पैसे की गिरावट के साथ 79.63 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की गिरावट के साथ 79.63 पर बंद हुआ। निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा में कमजोरी तथा डॉलर मांग से बीच रुपया नीचे आया।

मुंबई, आठ अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की गिरावट के साथ 79.63 पर बंद हुआ। निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा में कमजोरी तथा डॉलर मांग से बीच रुपया नीचे आया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी आने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.50 के स्तर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 79.45 से 79.65 रुपये के दायरे में रहने के बाद अंत में 39 पैसे टूटकर 79.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को 79.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत घटकर 94.38 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत घटकर 94.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 465.14 अंक की तेजी के साथ 58,853.07 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,449.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मजबूत घरेलू शेयर बाजार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी रुपये की दिशा गिरावट की ओर रही जिसका मुख्य कारण डॉलर मांग का बढ़ना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ