जरुरी जानकारी | रुपया 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और घरेलू बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 28 जुलाई विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और घरेलू बाजारों में गिरावट के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें 84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा। दूसरी ओर अमेरिका में उम्मीद से बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों के चलते अमेरिकी मुद्रा को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.30 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.19 के उच्चस्तर तथा 82.34 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 32 पैसे टूटकर 82.24 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया बृहस्पतिवार को 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 101.75 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 83.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106.62 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,160.20 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,979.44 एकरोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\