जरुरी जानकारी | रुपया 26 पैसे टूटकर 82.49 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

मुंबई, 14 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर के मजबूत होने, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.27 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 26 पैसे की गिरावट के साथ 82.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.24 से 82.50 के दायरे में घट बढ़ हुई।

रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 103.86 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.30 प्रतिशत घटकर 78.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 337.66 अंक की गिरावट के साथ 57,900.19 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,546.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस