जरुरी जानकारी | रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.44 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 24 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी लौटने के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.32 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 24 पैसे नुकसान के साथ 82.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.20 के उच्चस्तर और 82.49 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और डॉलर के मजबूती के कारण रुपये में गिरावट आई। बाजार से, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.67 प्रतिशत बढ़कर 103.22 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.23 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 73.46 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.18 अंक टूटकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 995 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू