जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.59 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर में मजबूती लौटने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

मुंबई, 16 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर में मजबूती लौटने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर पड़ने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी से निवेशकों का रुख प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 81.29 पर मजबूत खुला लेकिन दिन के कारोबार में आरंभिक लाभ घटता चला गया और रुपया 81.73 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर को छू गया। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव से 21 पैसे घटकर 81.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया आठ पैसे के नुकसान के साथ 81.38 प्रति डॉलर रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 102.32 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत घटकर 84.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 168.21 अंक की गिरावट के साथ 60,092.97 अंक पर बंद हुआ।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी डॉलर में सुधार के कारण सोमवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और एफआईआई की निकासी से भी घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स