जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की ताजा निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की हानि के साथ 82.12 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

मुंबई, 20 जून विदेशी पूंजी की ताजा निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की हानि के साथ 82.12 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.03 के भाव पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.12 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान रुपया 82.17 के निचले स्तर पर भी पहुंचा।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.94 पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि रुपये में गिरावट का श्रेय डॉलर इंडेक्स में आये सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को दिया जा सकता है, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ गया।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.45 रह गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत बढ़कर 76.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 159.40 अंक की तेजी के साथ 63,327.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,030.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स