जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.76 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की मासांत डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

मुंबई, 25 जनवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की मासांत डॉलर मांग तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेश धारणा कमजोर होने से भी रुपये में गिरावट आई। निवेशकों को अब आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे का इंतजार है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.60 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 74.57 और नीचे में 74.80 तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे टूटकर 74.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को इसका बंद भाव 74.60 प्रति डॉलर था। विगत दो सत्रों के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 33 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 96.12 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.55 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 366.64 अंक की तेजी के साथ 57,858.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 3,751.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

WhatsApp Scam Alert Feature: ठगी से बचाएगा WhatsApp का नया फीचर, ऐसे करेगा फर्जी मैसेज की पहचान; जानें कैसे करता है काम