जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर घेरलू मुद्रा पर पड़ा।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर घेरलू मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजार के नकारात्मक रुख और विदेशी कोष की निकासी से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

निवेशकों को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों का इंतजार कर रहे है, जिनकी घोषणा आज ही होनी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.65 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.58 के उच्चस्तर और 82.76 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 16 पैसे टूटकर 82.79 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत बढ़कर 103.54 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत बढ़कर 86.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 494.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\