जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 17 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से भी रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 16 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.87 के उच्चस्तर और 82.10 के निम्न स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर घरेलू विदेशीमुद्रा और शेयर बाजार बंद थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में उछाल और जोखिम से बचने की धारणा के बीच लंबे सप्ताहांत की छुट्टियों के बीच भारतीय रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। हालांकि, ताजा संकेतों के अभाव में दिन का कारोबार का दायरा सीमित बना रहा।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.76 प्रतिशत बढ़कर 101.71 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.25 अंक की गिरावट के साथ 59,910.75 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 533.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\