जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे टूटकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 फरवरी घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि हालांकि, घरेलू बाजार में विदेशी पूंजी के प्रवाह ने रुपया में गिरावट पर अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.68 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.77 के निचले स्तर तक छू गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत कम होकर 103.38 हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर सूचकांक की मजबूती के कारण रुपया कमजोर हुआ, जिससे रुपये सहित वैश्विक मुद्राओं पर दबाव बना रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 85.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 250.86 अंक या 0.41 प्रतिशत गिरकर 60,431.84 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.60 अंक या 0.48 प्रतिशत टूटकर 17,770.90 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,322.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू