जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे के नुकसान के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

मुंबई, 16 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे के नुकसान के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.60 से 82.80 के दायरे में घट-बढ़ हुई।

रुपये में यह लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत घटकर 104.38 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 प्रतिशत बढ़कर 74.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.94 अंक बढ़कर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी