जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 24 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।

विदेशी धन की सतत निकासी से भी रुपया प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.66 के उच्च स्तर और 82.81 के निम्न स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, कमजोर घरेलू बाजारों और डॉलर मजबूत होने से भारतीय रुपये में गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने से भी रुपये पर दबाव रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 105.23 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 81.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 141.87 अंक की गिरावट के साथ 59,463.93 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,470.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, लेह की बर्फीली चोटियों पर जवानों ने दिखाया दम देखें VIDEO

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Preview: चट्टोग्राम में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Streaming In India: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश की नजरें सम्मान बचाने पर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त