जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों में जोखिम लेने से बचने की धारणा तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 17 अक्टूबर निवेशकों में जोखिम लेने से बचने की धारणा तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

हालांकि, घरेलू शेयरों में तेजी आने और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट थोड़ी थम गई।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.33 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान 82.42 तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार के अपने पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत घटकर 112.78 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 91.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स 491.01 अंक की तेजी के साथ 58,410.98 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने शुक्रवार को 1,011.23 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व तथा वैश्विक स्तर पर अन्य केन्द्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति सख्त किये जाने से वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के प्रभावित होने की चिंताओं के कारण अक्टूबर के पहले दो सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब 7,500 करोड़ रुपये की निकासी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\