जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।

मुंबई, 23 जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार से विदेशी निधियों की धन निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। हालांकि कच्चे तेल कीमतों में आई नरमी के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘एफआईआई की धन निकासी से भी घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई, जबकि कल रात कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने नुकसान पर कुछ अंकुश लगा दिया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की तीखी टिप्पणियों के कारण डॉलर रातोंरात मजबूत हुआ।’’

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.05 के भाव पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 82 रुपये और निचले स्तर 82.07 रुपये प्रति डॉलर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.97 पर बंद हुआ था।

चौधरी ने कहा कि निकट अवधि में भारतीय मुद्रा में अधिक उतार-चढ़ाव देखने की संभावना है क्योंकि बाजार प्रतिभागी अमेरिका से पीएमआई आंकड़े के इंतजार में सतर्क रह सकते हैं।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.03 रह गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.29 प्रतिशत घटकर 73.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.52 अंक की गिरावट के साथ 62,979.37 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 693.28 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड